विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन अर्पिता की बेइज्जती को नहीं भूला पाए हैं सलमान खान

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 22 Nov 2016 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2016 06:16 PM (IST)

हाल ही में सानिया मिर्जा के संगीत समारोह में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। सलमान खान और अर्जुन कपूर भी इस समारोह में नजर आए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कहा जाता है कि सलमान खान की दोस्ती जितनी अच्छी है दुश्मनी उतनी ही खराब। सलमान के दिल से जो एक बार उतर गया उसका दोबारा से उनके दिल में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है। अर्जुन कपूर के साथ भी उनके रिश्ते कुछ ऐसे ही हो गए हैं।

'भूमि' में संजय दत्त की बेटी के किरदार में नजर आएंगी ये खूबसूरत एक्ट्रेस।

दरअसल अर्जुन ने एआईबी शो में सलमान की बहन अर्पिता का मजाक उड़ाया था। अर्पिता और अर्जुन रिलेशशिप में थे और ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने अर्पिता का सार्वजनिक मंच पर मजाक बनाया। इसी बात से सलमान ने उनसे दूरियां बना लीं। हाल ही में हैदराबाद में सानिया मिर्जा के बहन की संगीत सेरेमनी में पहुंचे सलमान, अर्जुन कटते नजर आए।

आने वाले नन्हे मेहमान के लिए सैफ अली खान ने खरीदा कीमती तोहफा

अर्जुन और सलमान के बीच बोलचाल करीब दो साल से बंध है। बता दें हाल ही में खबर तो ये भी आ रही थी कि अरबाज खान और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के बीच आई दूरियों की वजह अर्जुन हैं। अब सलमान, अर्जुन से अर्पिता वाली बात को ही लेकर नाराज हैं या फिर मामला कुछ और ही है ये तो वही जानें। खैर देखना होगा की बॉलीवुड के ये सितारे कब तक एक दूसरे से दूरियां बनाए रहते हैं।