विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान हिट एंड रन केस में नई याचिका दाखिल

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2015 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 12:14 PM (IST)

2002 के हिट एंड रन केस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 2002 के हिट एंड रन केस में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केस के मुख्य गवाह रवींद्र पाटिल की मौत की परिस्थितियों की जांच करने की मांग की है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने इस मामले में सलमान को दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। हालांकि सलमान को इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

देखें, 'बजरंगी भाईजान' का नया गाना 'भर दो झोली' हुआ रिलीज

लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका से अब सलमान नए आरोपों के घेरे में आ गए हैं। याचिका पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल द्वारा दायर की गई है। याचिका के मुताबिक, सलमान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने कथित तौर पर गवाह एवं अपने पुलिस बॉडीगार्ड रवींद्र पाटिल पर सुनवाई के दौरान तथ्यों का खुलासा नहीं करने का दबाव बनाया था।

'मिस शेफाली' बनकर रितुपर्णा सामने लाएंगी उनके शोषण-संघर्ष की कहानी

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक, हिट एंड रन केस की सुनवाई में यह बात सामने आई थी कि सलमान और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने रवींद्र पाटिल पर दबाव बनाया था। उसे मामले के बारे में वास्तविक और सही बयान देने से रोकने के प्रयास हुए। हालांकि, वे उससे गवाही बदलवाने में असफल रहे। हेमंत ने पाटिल की मौत की जांच की मांग की है।

सलमान ने फिर दिखाई दरियादिली, कश्मीरियों को दिए टीवी

याचिका में आरोप लगाया गया है कि सलमान और उसके सहयोगियों के डर से रवींद्र कोर्ट में पेश होने में असफल रहा। इससे उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। उसे संरक्षण मुहैया कराने के बजाय, सरकार और पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे जेल में डाल दिया। जेल से रिहा होने के बाद पाटिल लापता हो गया। काफी समय बाद वह महाबलेश्वर के एक होटल में मिला।

OMG! पिज्जा स्टोर के बाहर लेडी गागा के अचानक खुल गए कपड़े

आखिर में सेवरी के एक अस्पताल में पाटिल का इलाज चल रहा था, उसे टीबी हो गई थी। बाद में चार अक्तूबर 2007 को उसकी मौत हो गई। इस बीच उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।