विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान बोले, शाहरुख के साथ नहीं हुआ पैच अप!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Dec 2014 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 01 Dec 2014 09:07 AM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी के साथ-साथ इस दौरान सलमान और शाहरुख खान के पैच अप की खबरें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी के साथ-साथ इस दौरान सलमान और शाहरुख खान के पैच अप की खबरें भी सुर्खियों में छाई रही। दोनों के साथ आने से उनके फैंस भी खुश थे। दोनों ने शादी की रस्मों के दौरान गर्मजोशी से एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं।

लेकिन अब लगता है कि फैंस की ये खुशी ज्यादा दिन की नहीं थी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, सलमान ने अपने रियलिटी शो के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा से पूछा कि वो बॉलीवुड के तीन खानों-आमिर, शाहरुख या उनमें से किसे चुनेंगी। सोनाक्षी ने जवाब दिया कि वो सलमान और शाहरुख दोनों को चुनेंगी क्योंकि अब दोनों के बीच दूरियां कम हो गई हैं। लेकिन सलमान पैच अप की बात से इंकार करते हैं। सलमान कहते हैं- 'ऐसा कुछ नहीं है।' इस एपिसोड का प्रसारण आज रात को होगा।

इसके बाद सोनाक्षी उनकी बात को काटकर कहा कि उन्होंने खुद पैच अप की बात स्वीकार की है। इस पर सलमान कुछ बोले नहीं, सिर्फ मुस्कुरा दिए। अब सोचने वाली बात ये है कि सलमान ने ये सब मजाक में कहा या वाकई दोनों के बीच पैच अप नहीं हुआ है।

पढ़ेंः क्या वाकई पर्दे पर साथ नज़र आएंगे तीनों खान?

पढ़ेंः गौहर खान को शो के दौरान दर्शक ने जड़ा थप्पड़