विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान-शाह रूख़ ने ये काम अलग-अलग तो किया है कई बार, पर साथ-साथ करेंगे पहली बार!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 07:40 AM (IST)

अर्से बाद दर्शकों को अपने प्रिय स्टार को ना सिर्फ़ साथ में देखने का मौक़ा मिलेगा, बल्कि उन्हें काफी दिलचस्प क़िस्से और चुटकुले सुनने को मिलेंगे।

News Article Hero Image

मुंबई। सोशल मीडिया पर सबसे अधिक मशहूर होने वाले सितारों के जोक्स में करन-अर्जुन के जोक्स भी शामिल हैं, मगर अब ये जोक्स हक़ीक़त बनने वाले हैं क्योंकि हिंदी सिनेमा के करन-अर्जुन फिर साथ आने वाले हैं।

शाह रूख़ ख़ान और सलमान ख़ान ने 'करन अर्जुन' में साथ काम किया था और राखी उनकी मां बनी थीं, जो कई बार फ़िल्म में बोलते हुए नज़र आई थीं- मेरे करन अर्जुन आएंगे। सलमान और शाह रुख़ के जब भी साथ में आने का ज़िक्र होता है, तो ये यह संवाद ख़ुद-ब-ख़ुद ज़हन में आ जाता है। आख़िरकार इस बार करण अर्जुन की 'मां' की पुकार स्क्रीन अवार्ड्स ने सुन ली है। सलमान और शाह रुख़ के रिश्ते अब मधुर हो चुके हैं। दोनों एक-दूसरे की फ़िल्मों की भी तारीफ़ और प्रमोशन में जुटे होते हैं, लेकिन कई वर्षों के बाद दोनों एक साथ एक शो होस्ट करने जा रहे हैं। जी हां, ख़बर है कि सलमान और शाह रुख़ इस साल के स्क्रीन अवार्ड्स की होस्टिंग करते नज़र आएंगे।

सलमान ख़ान के घर के सामने लोग करते थे गंदी हरकत और फिर...

दोनों ने इसके लिए हामी भर दी है। सलमान और शाह रूख़ का किसी अवॉर्ड शो को होस्ट करना बॉलीवुड की बड़ी घटना है। ज़ाहिर है कि होस्टिंग की स्क्रिप्ट पर काफी काम किया जा रहा है। अर्से बाद दर्शकों को अपने प्रिय स्टार को ना सिर्फ़ साथ में देखने का मौक़ा मिलेगा, बल्कि उन्हें काफी दिलचस्प क़िस्से और चुटकुले सुनने का भी मौक़ा मिलेगा।

सलमान, आमिर, शाह रूख़... जानिए कहां धमाल मचाने वाली है ख़ान तिकड़ी

हाल ही में शाह रुख़ और सलमान ने देर रात सलमान के घर पर मुलाक़ात भी की थी। मुमकिन है कि दोनों ने इस शो के सम्बन्ध में भी कोई चर्चा की हो। दर्शक दोनों की मस्ती का लुत्फ़ स्टार प्लस पर जल्द ही उठा पाएंगे।