विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: लोग पहले मुझे केवल नाचने गाने वाला स्टार समझते थे, सेकेंड इनिंग ने बदली इमेज - ऋषि कपूर

By Rahul soniEdited By:
Published: Sat, 09 Sep 2017 03:26 PM (IST)

ऋषि कहते हैं कि आप मेरी सारी फिल्में देख लें मैं कुछ डिफरेंट करता हूं।

Exclusive: लोग पहले मुझे केवल नाचने गाने वाला स्टार समझते थे, सेकेंड इनिंग ने बदली इमेज - ऋषि कपूर
Exclusive: लोग पहले मुझे केवल नाचने गाने वाला स्टार समझते थे, सेकेंड इनिंग ने बदली इमेज - ऋषि कपूर

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऋषि कपूर का मानना है कि फिल्मों में सेकेंड इनिंग उनकी फर्स्ट इनिंग से अधिक मजेदार और धमाकेदार है।चूंकि फर्स्ट इनिंग की बात करें तो ऋषि कपूर को लेकर लोगों ने एक इमेज बना ली थी कि वह सिर्फ नाचने गाने वाली फिल्में ही करते थे। लोग कहते थे कि देखो राजकपूर का बेटा खाली नाचने गाने वाली फिल्में और डांस फिल्में ही करता है। डांस करता है वह, एक्टिंग कहां करता है।

लेकिन हकीकत यही है कि उन्होंने शुरुआत से लेकर अब तक जो भी फिल्में की हैं, उन्हें लगता है कि कुछेक को छोड़कर कुछ न कुछ मैसेज जरूर होते थे। खासतौर से वह दामिनी, प्रेमरोग, दीवाना, हीना जैसी फिल्मों का नाम लेते हैं, जिसमें महिला प्रधान फिल्में रहीं और मुद्दे उठे। लेकिन जब उन्होंने दोबारा एक ब्रेक के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया, वह चौंक गये। जिस तरह से अलग किरदार करने के मौके उन्हें मिल रहे हैं और लोग उन्हें प्यार दे रहे हैं। उन्हें समझ आया है कि कलाकार के रूप में तो अब निखरने का मौका मिला है। ऋषि कहते हैं, अग्निपथ में मेरा जो राउफ लाला का किरदार था, पहले मैंने मना कर दिया था। मैंने यही सोचा था कि मैं शक्ल से किसी भी रूप में नहीं लगता कि मैं लड़की का सौदा कर सकता हूं। ऐसे में किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाता। लेकिन करण जौहर और करण मल्होत्रा ने कहा कि आप लुक टेस्ट में आकर तो देखिये। उस वक्त ऋषि को लगा कि हां मैं कर सकता हूं। और उस किरदार के बाद जिस तरह से मुझे लोगों ने स्वीकार किया, मेरी हिम्मत बढ़ी, हौंसला बढ़ा।

यह भी पढ़ें: राज कपूर पर कब बनेगी बायोपिक फिल्म, धमकी भरा जवाब है ऋषि कपूर के पास

ऋषि कहते हैं, आज सिनेमा का बेस्ट दौर है कि प्रोड्यूर्स परेश रावल और मुझे लेकर भी फिल्म सोच सकते हैं।वरना, शम्मी कपूर, शशि कपूर, राजेंद्र कुमार, भारत भूषण के बारे में सोचें, बाद के दौर में उन्हें किस तरह के किरदार मिलते थे। वह सिर्फ पिता के किरदार में ही नज़र आते थे। और कोई आॅफर नहीं होता रोल। उनकी तो एक कलाकार के रूप में आत्मसंतुष्टि गयी पूरी तरह से। मैं शुक्रगुजार हूं कि मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ और इसका श्रेय बहुत हद तक अमिताभ बच्चन को जाता है। जिन्होंने चैलेंजिंग किरदार निभाने शुरू किये और हमारे लिए भी सेकेंड पारी की शुरुआत हो सकी।

यह भी पढ़ें: अली फज़ल संग रिश्ते को लेकर रिचा चड्ढा की सफ़ाई में ओबामा भी शामिल

ऋषि कहते हैं कि आप मेरी सारी फिल्में देख लें मैं कुछ डिफरेंट करता हूं। मैं दो दूनी चार, कपूर एंड सन्स, अग्निपथ, डीडे और 102 नॉट आउट सबमें अलग हूं। आपको बता दें कि, ऋषि कपूर और परेश रावल स्टारर पटेल की पंजाबी शादी फिल्म 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।