यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इसलिए रणदीप हुड्डा ने उतार दी अपनी शर्ट
रणदीप हुड्डा ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है। वह कभी भी ...और पढ़ें

मुंबई। रणदीप हुड्डा ऐसे एक्टर हैं, जिन्हें अपनी फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाना जाता है। वह कभी भी एक तरह की इमेज में बंधकर नहीं रहना चाहते हैं। इसलिए वह कभी अपने रोल तो कभी अपने लुक में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए हमेशा कुछ नया करते नजर आते हैं। फिलहाल रणदीप हुड्डा एक मैगजीन 'मैनडेट' की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह इस मैगजीन के कवर पेज पर शर्टलेस नजर आ रहे हैं।
जानें, सनी लियोन से क्यों डरे हुए हैं ये एक्टर्स
रणदीप ने खुद इस मैगजीन के कवर पेज को लॉन्च किया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मैं और चार्ल्स' के बारे में भी चर्चा की। इस फिल्म के लिए भी रणदीप ने काफी एक्सपेरिमेंट किया है। इसकेे लिए उन्होंने अपना पूरा लुक ही बदल दिया है। यह फिल्म सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की जिंदगी पर बेस्ड है।
रणबीर-अनुष्का की 'बॉम्बे वेलवेट' का ट्रेलर हुआ लॉन्च
वाकई में इस फिल्म में रणदीप का लुक काफी चौंकाने वाला है। एक पल को देख कोई भी नहीं पहचान पाएगा कि ये रणदीप हैं। उन्होंने तो इसे अपना अब तक का सबसे फेवरेट लुक बताया है। वैसे वह हाल ही में 'हाईवे' और 'बॉम्बे टॉकिज' जैसी फिल्मों में अपने लुक से दर्शकों को पहले ही चौंका चुके हैं।
