विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरबजीत' की शूटिंग मुश्किल में, रणदीप-ऐश्वर्या बने हैं भाई-बहन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 Feb 2016 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2016 07:48 AM (IST)

पाकिस्तानी जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म की राह में नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पाकिस्तानी जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म की राह में नई मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल, खबर के मुताबिक, बाघा बॉर्डर पर शूटिंग की इजाजत नहीं मिलने के कारण यह फिल्म अटक गई है।

करीना बचपन में अपनी पूरी पॉकेट मनी इस पर कर देती थीं खर्च

'सरबजीत' के निर्माता संदीप सिंह ने इस बात पुष्टि की है। उन्होंने बताया, 'अमृतसर में फिल्म की शूटिंग 5 फरवरी से चल रही है। बाघा सीमा पर शूटिंग का काम बाकी है, लेकिन हमें इसकी इजाजत नहीं मिल रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 से 20 फरवरी के बीच यहां शूटिंग की जानी थी, लेकिन, गृह मंत्रालय की ओर से अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिली है। मंत्रालय पठानकोट हमला, जाट आरक्षण आंदोलन और जेएनयू कांड का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं दे रहा है।'

प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

आपको बता दें कि इस फिल्म में रणदीप हुडा सरबजीत की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन उनकी बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में रिचा चड्ढा भी दिखेंगी। वो सरबजीत सिंह की पत्नी की भूमिका में होंगी। सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक सामने अा चुका है।