विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रणबीर कपूर ने जोड़ा सनी लियोनी से 'कनेक्शन' !

By ManojEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 12:18 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 12:22 PM (IST)

दर्शकों में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री से ज्यादा रणबीर और ऐशर्या बच्चन के इंटिमेट सीन्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर सहित फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' से जुड़े सभी सितारों ने अब तक फिल्म से जुड़े बहुत से राज़ छिपा कर रखें है लेकिन इस राज़ से अब पर्दा उठ गया है कि 'ऐ दिल' के साथ रणबीर का सनी लियोनी कनेक्शन भी है।

जी हां , फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' से जुड़ा हुआ है सनी लियोनी का ये कनेक्शन। ख़बर है कि फिल्म में रणबीर ने सनी के सुपर हिट सॉन्ग ' बेबी डॉल मैं सोने की...' पर खूब ठुमके लगाए हैं। फिल्म के एक बड़े हिस्से में रणबीर को गाना गाते और नाचते हुए देखा जाएगा, वो भी रॉक स्टार स्टाइल में और इसी दौरान के एक सीन में रणबीर पर सनी लियोनी का नशा छा गया। बताया जा रहा है कि सिर्फ सनी ही नहीं रणबीर ने फिल्म में जितेंद्र के गाने ' तोहफा तोहफा ' की भी नक़ल की है। तमाम बाधाओं को पार करने के बाद करण जौहर की फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' इस शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।

रणबीर ने बताया ऐश्वर्या संग इंटिमेट सीन के दौरान कैसा हुआ महसूस

दर्शकों में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री से ज्यादा रणबीर और ऐशर्या बच्चन के इंटिमेट सीन्स देखने की बेताबी है लेकिन फिल्म को अजय देवगन की ' शिवाय ' से कड़ा मुकाबला भी करना पड़ेगा।