विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर इस तरह चुका रहे हैं शाह रूख़ के एहसान का क़र्ज़!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 04:29 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 07:59 AM (IST)

इम्तियाज़ अली 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर और अनुष्का की केमिस्ट्री से काफी प्रभावित थे और 'द रिंग' के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री को अगर आपने पसंद किया है तो एक बार फिर आप इन दोनों शानदार एक्टर्स को पर्दे पर साथ देख पाएंगे, लेकिन इस बार कम वक़्त के लिए।

'मिड-डे' की ख़बर के मुताबिक़ इम्तियाज़ अली निर्देशित फ़िल्म 'द रिंग' में रणबीर कपूर केमियो करने वाले हैं। फ़िल्म में वो अनुष्का शर्मा के फ़ियांसे का रोल निभा रहे हैं। 'द रिंग' में शाह रूख़ और अनुष्का लीड रोल्स में हैं। फ़िल्म अनुष्का के किरदार की जर्नी को दिखाती है, जो एक टूरिस्ट है। शाह रूख़ फ़िल्म में गाइड के रोल में हैं। सूत्रों की मानें, तो इम्तियाज़ अली 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर और अनुष्का की केमिस्ट्री से काफी प्रभावित थे और 'द रिंग' के लिए भी वो ऐसी ही रिलेशनशिप पर्दे पर दिखाना चाहते थे। वैसे भी रणबीर इस केमियो से इंकार नहीं कर सकते थे। आख़िर उन्हें रॉकस्टार बनाने वाले तो इम्तियाज़ ही हैं।

सलमान ख़ान ने किया डिसाइड, कब रिलीज़ होगी शाह रूख़-अनुष्का की फ़िल्म

दूसरी तरफ, 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाह रूख़ ने केमियो किया था और इस बार फेवर रिटर्न करने की बारी रणबीर की है। रणबीर फिलहाल अपनी मेडन होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'जग्गा जासूस' को पूरा करने में बिज़ी हैं। इसके बाद वो राजकुमार हिरानी निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक शुरू करेंगे। इम्तियाज़ इन इससे पहले 'द रिंग' के लिए रणबीर का पार्ट शूट कर लेना चाहते हैं। 'द रिंग' अगले साल 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है।