विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जग्गा जासूस हुई रिलीज़, अब न्यूयॉर्क जाएंगे रणबीर कपूर

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jul 2017 05:38 PM (IST)

फिल्म 'जग्गा जासूस' का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। फिल्म लगभग 3 साल में बनकर तैयार हुई है।

जग्गा जासूस हुई रिलीज़, अब न्यूयॉर्क जाएंगे रणबीर कपूर
जग्गा जासूस हुई रिलीज़, अब न्यूयॉर्क जाएंगे रणबीर कपूर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' आज रिलीज़ हुई। इससे पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग उनकी मां नीतू कपूर ने अपने परिवार वालों के लिए रखी थी। इस मौके पर जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि इस समय उनकी हालत कैसी है तो इस प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि अभी वह बेचैन, उत्साहित और चिंताग्रस्त हैं। 

फिल्म 'जग्गा जासूस' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर रणबीर कपूर ने कहा कि वो बेचैन, उत्साहित और चिंताग्रस्त हैं। रणबीर कपूर कहते हैं, ''बेचैनी, चिंता और उत्साहित हूँ क्योंकि यही चीजें मेरे जीवंत होने का प्रमाण देती हैं। जिस दिन यह चीज निकल जाएंगी उस दिन मैं मर जाऊंगा। तो अच्छी बात है कि यह सब आती हैं क्योंकि इनसे मैं खुद को जीवंत पाता हूं।'' इस अवसर पर रणबीर कपूर ने संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म के बारे में भी बताया। रणबीर कपूर कहते हैं, ''परसो न्यूयॉर्क जा रहा हूं। जहां संजय दत्त की बायोपिक में काम करूंगा। 5 दिन की शूटिंग है और फिर 10 दिन की एक जगह शूटिंग है और फिल्म पूरी हो जाएगी।'' 

यह भी पढ़ें: कलेक्टर ने रुकवाया किशोर कुमार के घर पर चलने वाला बुल्डोजर

फिल्म 'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर के अलावा कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'जग्गा जासूस' का निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। फिल्म लगभग 3 साल में बनकर तैयार हुई है।