विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलेक्टर ने रुकवाया किशोर कुमार के घर पर चलने वाला बुलडोजर

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 09:20 AM (IST)

किशोर कुमार के खंडवा स्थित बंगले को जमीदोज करने पर रोक लगाई गई है।

कलेक्टर ने रुकवाया किशोर कुमार के घर पर चलने वाला बुलडोजर
कलेक्टर ने रुकवाया किशोर कुमार के घर पर चलने वाला बुलडोजर

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर और सिंगर किशोर कुमार के खंडवा स्थित बंगले को जमीदोज करने पर रोक लगाई गई है। बताया जा रहा है कि खंडवा के कलेक्टर ने यह आदेश दिया है। 

किशोर कुमार का खंडवा, मध्यप्रदेश के बॉम्बे बाजार में बंगला है। इस बंगले को जमीदोज करने पर रोक लगाई गई है। खबर यह है कि, खंडवा के कलेक्टर अभिषेक सिंह ने यह आदेश दिया है। बता दें कि, इससे पहले नगर निगम ने भवन को जर्जर करार देते हुए इसे आस-पास के रहवासियों के लिए खतरनाक घोषिक किया था। निगम द्वारा बंगले को खाली करने का नोटिस दिया गया था पर इसका जवाब किशोर कुमार के परिवार की ओर से नहीं दिया गया था। बताया जा रहा है कि, निगम ने आखिरी नोटिस जारी कर परिवार को 24 घंटे की मोहलत दी थी। अभी फिलहाल कलेक्टर ने किशोर कुमार के घर पर चलने वाला बुलडोजर रूकवा दिया है। 

यह भी पढ़ें:  Baadshaho new song: देखिए अजय देवगन और इलियाना डी क्रूज़ का रोमांस

जानकारी के मुताबिक इस जर्जर बंगले को तोड़ने के लिए नोटिस बुधवार को ही चस्पा कर दिया गया ता। पर वहां मौजूद चौकीदार सीताराम ने यह जानकारी दी कि अज्ञात लोग यह नोटिस निकालकर चले गए थे।