विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर ने लिया शाहरुख से पंगा

By Edited By:
Published: Thu, 17 Oct 2013 03:02 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2013 03:03 PM (IST)

अगले साल बॉलीवुड के दो स्टारा किंग खान और रणबीर कपूर की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है। सूत्रों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अगले साल बॉलीवुड के दो स्टारा किंग खान और रणबीर कपूर की बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होने वाली है। सूत्रों ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' और रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' दोनों एक ही वक्त पर रिलीज हो रही हैं।

पढ़ें : रणबीर और शाहरुख के बीच शुरू हुआ नंबर गेम

चर्चा है कि दोनों की फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर और अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस अगले साल किसी फेस्टिव सीजन में छुंिट्टयों के दौरान रिलीज होने जा रही है।

निर्माता अनुराग बसु ने कहा कि वे अपनी फिल्म अगले साल सितंबर में रिलीज करने का सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद निर्देशक तय करेंगे कि फिल्म कब रिलीज होनी चाहिए। हालांकि अभी तक फिल्म रिलीज की डेट तय नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी साल 2008 में दोनों बॉक्स ऑफिस पर भीड़ चुके हैं। फिल्म सांवरिया और ओम शांति ओम एक ही समय पर रिलीज हुई थी। लेकिन उस बार शाहरुख का जादू ही चल पाया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।