विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राखी सावंत का फिर विवादित बयान, सेंसर बोर्ड पर भड़की, सनी फिर आईं लपेटे में

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 02:22 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2016 02:38 PM (IST)

विवादों से दोस्ती रखने वालीं राखी सावंत ने फिर अपने बयान से आग बरसाई है। इस बार निशाने पर सेंसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विवादों से दोस्ती रखने वालीं राखी सावंत ने फिर अपने बयान से आग बरसाई है। इस बार निशाने पर सेंसर बोर्ड है। राखी सेंसर से नाराज हैं, क्योंकि बोर्ड ने पॉर्न स्टार की फिल्म को पास कर दिया, जबकि उनका एक साफ-सुथरा वीडियो रोक दिया गया। यहां राखी सावंत का इशारा सनी लियोन की तरफ है, जिनकी सेक्स-कॉमेडी फिल्म 'मस्तीजादे' 29 जनवरी को रिलीज हो रही है। राखी पहले भी कई बार उन पर अपनी भड़ास निकाल चुकी हैं।

VIDEO : श्रद्धा कपूर का ये हैरतअंगेज कारनामा देख रह जाएंगे दंग

राखी ने अपने विवादित बयान में कहा कि सेंसर बोर्ड पॉर्न स्टार के पैर छूता है। यह बात उन्होंने अपने नए वीडियो ‘पार्टी पंजाबी स्टाइल’ की लॉन्चिंग पर कही। राखी ने इंडियन ऑडियंस पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया। वो बोलीं, 'लोगों ने एक पॉर्न स्टार को भगवान बना दिया है। हिंदुस्तान की जनता पॉर्न स्टार को पसंद कर रही है, बगैर कपड़ों के तो हर किसी को पसंद आता है।'

VIDEO : 'फितूर' का पहला सॉन्ग भी रिलीज, दिल को पहुंचाएगा सुकून

जब राखी से पूछा गया कि यह तो वो भी कर सकती हैं तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकती। हिंदुस्तान की संस्कृति में ऐसा नहीं कर सकते।' राखी सावंत के मुताबिक, 'मैं हिंदुस्तान की लड़कियों को बचाने के लिए एक पॉर्न स्टार से मुकाबला कर रही हूं। यह मुकाबला एक पॉर्न स्टार और रॉक स्टार का है।' राखी के अनुसार, इस साल उन्होंने पॉर्न स्टार की बैंड बजाने का प्रण लिया है।