विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पिता के साथ नहीं रहेंगे रितिक रोशन?

By Edited By:
Published: Mon, 06 Jan 2014 01:01 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2014 01:08 PM (IST)

अभिनेता रितिक रोशन के नए साल की शुरुआत खराब रही। जी हां पिछले साल अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ अलगाव के दर्द से रितिक अभी उबर भी नहीं पाए थे कि वो एक और पारिवारिक उलझन में फंस गए हैं। चर्चा है कि सुजैन से तलाक की वजह से वे रितिक के पिता राकेश रोशन अपने बेटे से खफा हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन के नए साल की शुरुआत खराब रही। जी हां पिछले साल अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ अलगाव के दर्द से रितिक अभी उबर भी नहीं पाए थे कि वो एक और पारिवारिक उलझन में फंस गए हैं। चर्चा है कि सुजैन से तलाक की वजह से वे रितिक के पिता राकेश रोशन अपने बेटे से खफा हैं।

पढ़ें : सुजैन के बगैर ही रितिक ने मनाया नया साल

सूत्रों की मानें तो ऐसी खबर है कि रितिक और उनके पिता राकेश रोशन के बीच काफी दिनों से कुछ खींचातानी चल रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि सुजैन के चलते राकेश रितिक से नाराज हैं।

हालांकि अब इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। सुजैन से जुदा होने के बाद से रितिक के जीवन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे कठिन वक्त में रितिक को अपने माता-पिता की सबसे ज्यादा जरूरत है, लेकिन वे उनसे अलग जाकर रहने का मन बना चुके हैं। जल्द ही वे दूसरे किसी अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। खबर है कि अपने परिवार से अलग होकर रहने जा रहे हैं। रितिक अपने रिश्तों को लेकर बिल्कुल साफ हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल दिसबंर में रितिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन से अलग हो गए। चर्चा है कि सुजैन भी अपने बच्चों के साथ एक अलग घर में शिफ्ट हो गईं हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।