विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुजैन के बगैर ही रितिक ने किया 'नए साल' का आगाज

By Edited By:
Published: Thu, 02 Jan 2014 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2014 11:29 AM (IST)

वो कहते हैं ना कि 'जिंदगी चलने का नाम है, भले ही आपसे आपका कितना भी प्यारा साथी बिछड़ जाए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वो कहते हैं ना कि 'जिंदगी चलने का नाम है, भले ही आपसे आपका कितना भी प्यारा साथी बिछड़ जाए लेकिन जिंदगी तो चलती रहती है।' जी हां रितिक रोशन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पिछले सात साल से रितिक रोशन ने अपने प्यार और पत्नी सुजैन खान के साथ खुशी के सारे रंग देखे हैं, लेकिन साल 2014 का आगाज रितिक ने सुजैन के बगैर ही किया है।

पढ़ें : शुद्धि में दर्शकों को को मिलेगा डबल मजा, दो अवतारों में दिखेंगे रितिक

पिछले 17 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब रितिक रोशन ने सुजैन के बगैर ही नए साल का जश्न मनाया है। रितिक ने अपना नया साल अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मनाया। नए साल पर रितिक सोनाली बेंद्रे की ओर से दी गई पार्टी में शरीक हुए। इस पार्टी में बी टाउन की कई और हस्तियां भी शामिल हुईं। ये सब देखकर तो यही लग रहा है कि रितिक रोशन अपने बीते साल के दर्द को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सुजैन रितिक से अलग हो गई हैं। दोनों के बीच बहुत दूरियां आ गईं हैं। भले ही रितिक ने हमेशा कहा है कि सुजैन उनका पहला और आखिरी प्यार रहेंगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर