विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शुद्धि' में दर्शकों को मिलेगा डबल मजा, दो अवतारों में दिखेंगे रितिक

By Edited By:
Published: Tue, 31 Dec 2013 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2013 01:44 PM (IST)

निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्धि' दर्शकों को डबल मजा देगी। जी हां, इस फिल्म में रितिक रोशन का डबल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक करण मल्होत्रा की फिल्म 'शुद्धि' दर्शकों को डबल मजा देगी। जी हां, इस फिल्म में रितिक रोशन का डबल रोल होगा। फिल्म पुर्नजन्म पर आधारित है। बताया जाता है कि फिल्म में रितिक के दो लुक होंगे। बताया जाता है कि यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म होगी।

पढ़ें : बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म से करीना हुईं बाहर

फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ महीने रह गए हैं, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म में रितिक रोशन एक रोल में 60 दशक की स्टाइल में दिखेंगे तो दूसरे में आधुनिक अंदाज में नजर आएंगे।

करण जौहर ने इस फिल्म को एक पीरियड लव स्टोरी कह रहे हैं। फिल्म की अभिनेत्री भी इसमें अलग ही लुक में नजर आएंगी। बताया जाता है कि दोनों स्टार्स के कपड़े डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किए हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को दिसंबर में ही शुरू हो जाना था लेकिन रितिक की सेहत संबंधी और व्यक्तिगत समस्याओं के कारण इसे जुलाई 2014 के लिए टाल दिया गया है। इस फिल्म में पंकज कपूर खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर