विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीडिया का नाम सुनते ही सुपरस्टार रजनीकांत की हो जाती है ऐसी हालत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2016 07:29 AM (IST)

रजनीकांत की ' 2. 0 ' , उन्हीं की फिल्म इंधीरन /रोबोट का सीक्वल है। शंकर डायरेक्टेड इस फिल्म में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। चाहे सोशल मीडिया के जोक्स हो या आम ज़िन्दगी , रजनीकांत का नाम आते ही ऐसा लगता है कि कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं है , लेकिन एक बात पर रजनीकांत के भी हाथ-पैर फूल जाते हैं , और वो है मीडिया अटेंशन।

जी हां , चार दशक से ज़्यादा समय से फिल्मों में काम कर रहे रजनीकांत को मीडिया का नाम सुनते ही पसीना आने लगता है और वो बेहद नर्वस हो जाते हैं। ये बात रजनी की आने वाली फिल्म ' 2. 0 ' की एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने एक इंटरव्यू में बताई है। एमी बताती हैं कि एक बार जब वो इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो उनका रजनी सर के साथ एक सीन था। तब एमी ने रजनीकांत से फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर उनकी एक्साइटमेंट के बारे में पूछा था। रजनी ने एमी से कहा कि वो बेहद नर्वस हैं। और जब भी मीडिया का सामना करना होता है उनकी हालत ऐसी ही हो जाती है। एमी कहती है कि उन्हें इस बात पर बेहद ताज़्जुब हुआ और उन्होंने रजनीकांत से कहा कि वो तो सुपरस्टार हैं इसलिए उन्हें नर्वस होना ही नहीं चाहिए। लेकिन रजनी बस इसी बात की रट लगाए वो नर्वस हैं तो हैं।

इस नामी अभिनेत्री का दो बार हुआ रेप , जान देने की भी कोशिश की

रजनीकांत की ' 2. 0 ' , उन्हीं की फिल्म इंधीरन /रोबोट का सीक्वल है। शंकर डायरेक्टेड इस फिल्म में इस बार अक्षय कुमार विलेन का रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी।