विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गंगाजल 2' की शूटिंग को मिस करेंगी प्रियंका चोपड़ा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 09 Jul 2015 10:34 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 11:02 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा कई दिनों से भोपाल में प्रकाश झा की अगली फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल। प्रियंका चोपड़ा कई दिनों से भोपाल में प्रकाश झा की अगली फिल्म 'गंगाजल 2' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग खत्म होने वाली है तो प्रियंका का कहना है कि वो शूटिंग को बहुत मिस करेंगी।

आलिया भट्ट अभी इस काम के लिए हैं थोड़ी छोटी!

इस पुलिस-ड्रामा फिल्म में प्रियंका एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 2003 में आई अजय देवगन की फिल्म 'गंगाजल' की सीक्वल है।

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'शानदार शूट के आखिरी कुछ दिन। गंगाजल 2 को मिस करूंगी।'

प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग के लिए पिछले एक महीने से भोपाल में हैं। ये फिल्म एक महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो जिले के कुछ ताकतवर लोगों से लड़ती है। फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है।

मीरा का हाथ थाम मुंबई पहुंचे शाहिद, 12 जुलाई को देंगे रिसेप्शन