विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी तय, सबसे पहले सलामी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 03 Sep 2017 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 05:29 PM (IST)

पी सी, अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म इज़ंट इट रोमांटिक ? की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी तय, सबसे पहले सलामी
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड वापसी तय, सबसे पहले सलामी

 मुंबई। लंबे समय से हिंदी सिनेमा के परदे से गायब प्रियंका चोपड़ा अब अपने फिल्मी करियर में पहली बार एक काम करने जा रही हैं। और वो है आमिर खान के साथ काम।

जी हां। ख़बर है कि प्रियंका चोपड़ा ने आमिर खान के साथ फिल्म सल्यूट में लीड रोल के लिए सहमति दे दी है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन प्रियंका प्रोडक्शन के सूत्रों के मुताबिक पिग्गी चोप्स ने इस फिल्म को अपनी कमबैक फिल्म के रूप में चुन लिया है। साल 2016 में आई प्रकाश झा की जय गंगाजल के बाद से प्रियंका की कोई हिंदी फिल्म नहीं आई है। बता दें कि फिल्म सल्यूट , भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का बायोपिक है, जो सात दिन 21 घंटे और 40 मिनिट तक अंतरिक्ष में रहे थे। आमिर खान इस फिल्म में राकेश शर्मा का रोल करेंगे और प्रियंका उनकी पत्नी का । इस फिल्म का नाम पहले सारे जहां से अच्छा रखा गया था लेकिन बाद में सल्यूट किया गया , जो वर्किंग टाइटल ही है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस करेंगे। कहानी अंजुम राजाबली लिख रहे हैं और निर्देशन महेश मथाई करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:अब बॉलीवुड को बोल्ड करेगा क्रिकेट का ये सितारा, मैच फिक्सिंग में दागी रह चुका है

 

ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाने के लिए शेड्यूल्ड है। तब तक आमिर खान अपनी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान पूरी करेंगे और प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की अ किड लाइक जैक। पी सी, अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म इज़ंट इट रोमांटिक ? की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।