विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्सर 2 के नये Trailer में ज़रीन खान का दिलकश अंदाज़, ये क्रिकेटर भी पहली बार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 11:56 AM (IST)

अक्सर 2 17 नवंबर को रिलीज़ हो रही है ये 2006 में आई इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी स्टारर फिल्म का सीक्वल है।

अक्सर 2 के नये Trailer में ज़रीन खान का दिलकश अंदाज़, ये क्रिकेटर भी पहली बार
अक्सर 2 के नये Trailer में ज़रीन खान का दिलकश अंदाज़, ये क्रिकेटर भी पहली बार

मुंबई। किसी ज़माने में मैच फिक्सिंग के आरोप में क्रिकेट की दुनिया में बदनामी का दाग लगा बैठे तेज़ गेंदबाज एस श्रीसंत अब फिल्मी पिच पर दर्शकों को अपनी एक्टिंग की स्विंग दिखाने को तैयार हैं। वो फिल्म अक्सर -2 से अपनी नई पारी शुरू करेंगे, जिसका एक नया ट्रेलर सोमवार को लॉन्च किया गया है।

फिल्म का पहला ट्रेलर दो महीने पहले आ चुका है। नए ट्रेलर में ज़रीन खान का बेहद ग्लैमरस अंदाज़ देखने मिल रहा है। इस ट्रेलर में गौतम रोड़े,अभिनव शुक्ला और मोहित मदान भी हैं लेकिन लोगों के लिए श्रीसंत का पहली बार परदे पर आना आकर्षण का केंद्र है। अनंत नारायण महादेवन निर्देशित अक्सर का ये दूसरा भाग, श्रीसंत का बॉलीवुड डेब्यू है। वो साऊथ में फिल्में कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहे श्रीसंत, स्पॉट फिक्सिंग के दोषी पाए जाने के कारण एक समय काफ़ी विवादों में रहे हैं। लेकिन ये उनकी फिल्मी पारी है। उनके इस बॉलीवुड डेब्यू की एक झलक आप यहाँ देख सकते हैं- 

मुंबई में पहले ट्रेलर लांच के मौके पर श्रीसंत आये थे और तब उन्होंने कहा था कि वो अपने पुराने अतीत से निकल कर आगे बढ़ चुके हैं। अब इस बारे में जो पूछना है क्रिकेट बोर्ड से पूछिए, उनसे नहीं क्योंकि वो अब ये देखने में दिलचस्पी रखते हैं कि लोग उन्हें कैसा एक्टर मानते हैं , न कि क्रिकेटर। 

उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में आना उनके लिए बड़ा अवसर है। अच्छा काम मिलता रहेगा तो जरूर करते रहेंगे। इस मौके पर डायरेक्टर अनंत महादेवन ने बताया था कि कहानी के हिसाब से उन्हें एक क्रिकेटर किरदार की ही जरुरत थी और संयोग से उन्हें श्रीसंत मिल गए।

यह भी पढ़ें:Exclusive: सारा अली खान ने किससे पूछ कर साइन की केदारनाथ, जानिये

अक्सर 2  17 नवंबर को रिलीज़ हो रही है ये  2006 में आई इमरान हाशमी और उदिता गोस्वामी स्टारर फिल्म का सीक्वल है। पहली अक्सर ने अपने बोल्ड सीन्स के कारण काफ़ी तहलका मचाया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।