विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका दोबारा दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 10 Apr 2016 01:11 PM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2016 01:50 PM (IST)

वाकई में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अब उन्हें दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वाकई में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अब उन्हें दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से 'साल की की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा को इस फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार पुरस्कार दिया जा रहा है। इससे पहले उन्हें 2011 में फिल्म ‘सात खून माफ’ के लिए नवाजा गया था।

अनूप सोनी और पत्नी जूही बब्बर एक साथ आ सकते हैं नजर

प्रियंका को दोबारा 147वीं दादासाहेब फाल्के जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। 14 अप्रैल को यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित होगा। प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में छाई हुई हैं। अपने पहले इंटरनेशनल शो 'क्वांटिको' की वजह से प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और भी मजबूत बनाने में कामयाब रही हैं। वहीं उन्हें 'बेवॉच' के रूप में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म भी मिल गई है। फिलहाल इन दोनों की शूटिंग साथ चल रही है।

शादी के बाद जसवीर कौर की टीवी पर इस मजेदार शो से हो रही वापसी

वहीं बॉलीवुड में प्रियंका पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से एक बार फिर अपने अभिनय का दम दिखाने में कामयाब रह चुकी हैं। इस साल अब तक आई फिल्म 'जय गंगाजल' में भी उनके काम की सराहना हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें एनुअल ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के लिए इन्वाइट किया था। उन्हें अमेरिका में पीपुल्स च्वाॅइस अवॉर्ड भी मिल चुका है।