विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: प्रियंका चोपड़ा के घर में नए मेहमानों की एंट्री, आते ही मचाया धमाल!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 18 Nov 2016 02:56 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2016 04:25 PM (IST)

प्रियंका की मराठी फ़िल्म 'वेंटिलेटर' रिलीज़ हुई है और अब उनकी पंजाबी फ़िल्म 'सरवन' भी अगले महीने रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ऑफ़िशियली सिंगल हैं। किसी के साथ उनके रोमांटिकली लिंक अप होने की ख़बरें नहीं आती हैं। मगर, अब प्रियंका को एक ऐसा साथी मिल गया है, जो उनके अकेलेपन के अहसास को ना सिर्फ़ कम करेगा, बल्कि उदास होने पर उनका मन भी बहलाएगा।

प्रियंका की लाइफ़ में एंट्री लेने वाला ये नया मेहमान एक पपी है, जिस पर प्रियंका आजकल जान लुटा रही हैं। प्रियंका ने अपने इस नए प्यार को डायना नाम दिया है और इसे खेलने के लिए एक रोबोटिक पपी भी लाकर दिया है, जिसे पिग्गी चॉप्स ने ज़ूमर नाम दिया है। प्रियंका ने डायना और ज़ूमर की पहली मुलाक़ात का दिलचस्प वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किया है, जिसमें डायना की क्यूट हरकतें दिख रही हैं। ज़ूमर को देखकर डायना का डरना, मचलना, उछलना किसी का भी दिल लुभा सकता है।

रिलीज़ से पहले जॉन अब्राहम ने बेटर हाफ़ प्रिया को क्यों दिखाई फोर्स 2

Diana and zoomer making friends #puppylove #techlove

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

प्रियंका इस वक़्त अपने हॉलीवुड और बॉलीवुड करियर का रफ़्तार देने में बिज़ी हैं। प्रियंका की पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' अगले साल रिलीज़ हो रही है। वहीं अब वो अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्मों को लेकर भी गियर अप हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका की मराठी फ़िल्म 'वेंटिलेटर' रिलीज़ हुई है और अब उनकी पंजाबी फ़िल्म 'सरवन' भी अगले महीने रिलीज़ के लिए स्लेटिड है।

बैंग-बैंग के बाद यहां साथ आ रहे हैं रितिक रोशन और कटरीना कैफ़

Look who is home... #puppylove

A video posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on