विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका ने कुछ इस अंदाज में न्‍यूयॉर्क में किया 'बाजीराव' का प्रमोशन

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 13 Dec 2015 12:44 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2015 07:51 AM (IST)

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा इस वक्‍त मुंबई से दूर अमेरिका में अपने टीवी सीरियल 'क्‍वांटिको' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो प्रियंका चोपड़ा इस वक्त मुंबई से दूर अमेरिका में अपने टीवी सीरियल 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर वो कैसे अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का प्रमोशन करना भूल सकती हैं। ऐसे में फुर्सत मिलते ही प्रियंका न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंच गईं। इस दौरान वो कुछ इस अंदाज में नजर आईं। इस फिल्म में प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में दिखेंगी।

प्रियंका के अलावा 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'क्वांटिको' में व्यस्त होने की वजह से प्रियंका मुंबई और अन्य जगहों पर हो रहे प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले पा रही हैं।

वैसे उनका यह टीवी सीरियल काफी हिट हो रहा है। इसमें प्रियंका रोमांचक स्टंट्स के साथ्ा ही बोल्ड सीन्स करती भी नजर आई हैं। इतनी बोल्ड तो वो अब तक किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। खैर, आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है और इसकी बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख-काजोल की फिल्म 'दिलवाले' से टक्कर होने वाली है।

वरुण शर्मा को खुलेआम मिला ऐसा प्रपोजल कि शर्म से हो गए पानी-पानी

शाहरुख का इस घर में बीता था बचपन, करवाना चाहते हैं मरम्मत