विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: प्रीति जिंटा को हो गई करीना से प्रीत, अच्छा तो ये बात है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM (IST)

अब प्रीति के रूप में करीना कपूर को एक नया फैन मिल गया है। फैन , करीना के जज़्बे का।

Exclusive: प्रीति जिंटा को हो गई करीना से प्रीत, अच्छा तो ये बात है
Exclusive: प्रीति जिंटा को हो गई करीना से प्रीत, अच्छा तो ये बात है

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी से लेकर बेटे तैमूर के जन्म तक खूब चर्चा में रही। उस दौरान भी काम किया और डिलेवरी के बाद फिर शूटिंग की तैयारी कर रही हैं। ये सब दुनिया को पसंद आया और प्रीति जिंटा तो बेबो की इतनी बड़ी फैन हो गई हैं कि आजकल उन्हीं के कसीदे पढ़ रही हैं।

करीना कपूर और प्रीति जिंटा ने सलमान खान की फिल्म ' मैं और मिसेज़ खन्ना ' के एक आइटम सॉंग साथ काम किया था। एक समय दोनों के बीच कैट-फाइट की ख़बरें भी आती रही हैं। लेकिन अब प्रीति के रूप में करीना कपूर को एक नया फैन मिल गया है। फैन , करीना के जज़्बे का। प्रीति को लगता है कि जिस तरह से करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी को संभाला , उस दौरान काम किया और किसी तरह की उलझन में नहीं रही , ये सबके लिए एक मिसाल है। करीना, प्रीति को रॉकस्टार मानती हैं ।

Exclusive: प्रीति जिंटा को रैम्प वॉक में हमेशा रहता है इस अनहोनी का डर

प्रीति के मुताबिक भारत में कई महिलाये प्रेग्नेंसी के दौरान काम करती है लेकिन करीना ने ना सिर्फ काम किया बल्कि वो इस दौरान खूबसूरत भी लगी। इस मौके पर प्रीति ने माना कि सबसे टफ जॉब सुपर वुमन होना होता है। वो बाहर काम भी करती है, घर भी देखती है और बच्चे भी संभालती है। महिलाओं को इन कामों के लिए कोई पगार भी नहीं मिलती है। वही पुरुषों को कभी कभार ही घर के काम करते पाया जाता है जो कि गलत है।

नया गाना : फिर गूंजे हरे रामा हरे कृष्णा के सुर , इस फिल्म में दिखेगा

इस मौके पर प्रीटी ने यह भी कहा कि वह खुशनसीब है कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से शादी की है जो उनके फिल्मों में वापस काम करने को लेकर कोई रिजर्वेशन नहीं रखता। प्रीति जल्द ही फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में सनी देओल के साथ नज़र आने वाली हैं।