फिल्मी सितारों पर एक और एफआइआर की तैयारी
मुंबई। मुंबई में एआइबी रोस्ट नामक अश्लील कार्यक्रम का आयोजन करने वाले फिल्मी सितारों के विरुद्ध मुंबई में भी जल्द एक और एफआइआर दर्ज हो सकती है। इस मामले में एक एफआइआर पुणे में पहले ही दर्ज हो चुकी है।
मुंबई। मुंबई में एआइबी रोस्ट नामक अश्लील कार्यक्रम का आयोजन करने वाले फिल्मी सितारों के विरुद्ध मुंबई में भी जल्द एक और एफआइआर दर्ज हो सकती है। इस मामले में एक एफआइआर पुणे में पहले ही दर्ज हो चुकी है।
सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दौंडकर की याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरगांव कोर्ट के मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी ने गुरुवार को इस अश्लील कार्यक्रम के आयोजकों सहित इसमें शामिल हुए फिल्मी सितारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
दौंडकर की ओर से उनकी वकील आभा सिंह ने कोर्ट से करण जौहर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह एवं अर्जुन कपूर सहित कुल 14 लोगों के विरुद्ध याचिका दायर करने की याचिका दायर की थी। एआइबी रोस्ट नामक यह अश्लील कार्यक्रम 20 जनवरी, 2015 को मुंबई के वरली स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
जिसमें वहां उपस्थित फिल्मी सितारों सहित तमाम लोगों पर अश्लील टिप्पणियां की गई थीं। याचिका में कहा गया था कि इनडोर स्टेडियम का निर्माण सरकारी भूखंड पर खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। ऐसे अश्लील कार्यक्रमों का आयोजन कर स्टेडियम के नियमों का भी उल्लंघन किया गया है।
बता दें कि इससे पहले पुणे के बंद गार्डेन पुलिस थाने में भी महाराष्ट्र पुलिस की सीआइडी शाखा के एक इंस्पेक्टर द्वारा इसी मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
पुणे सीआइडी शाखा से जुड़े पुलिस इंस्पेक्टर वजीर हुसैन शेख ने यह प्राथमिकी अपनी निजी हैसियत से इसलिए दर्ज कराई थी, क्योंकि उन्हें यू-ट्यूब पर बहुप्रसारित यह कार्यक्रम उन्हें भारतीय संस्कृति के प्रतिकूल लगा था। आइपीसी की धाराओं 292, 294 एवं 67 (ए) के तहत दर्ज इन धाराओं में दोषी पाए जाने पर पांच से 10 वर्ष की सजा एवं दो लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।