विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा ने आदित्य रॉय कपूर पर मारा ये करारा ताना !

By ManojEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 11:09 AM (IST)

परिणीति ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा हां ये बात तो एक समय सही थी। करण जौहर के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर का शो ' कॉफी विथ करण ' हमेशा कुछ न कुछ ऐसा कर ही डालता है जिससे सुर्खियां बननी तय हों। लेटेस्ट, परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर हैं, जिनकी एक-दूसरे पर तानेबाजी देख कर आप कह नहीं सकते कि दोनों अच्छे दोस्त हैं।

रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के बाद अब करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में अगले हफ़्ते परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर आने वाले हैं। दावत-ए - इश्क़ की ये जोड़ी हमेशा से ही अपोजिट मिज़ाज की रही है। एक तरफ आदि काफी कम बोलते हैं तो परी बहुत ज़्यादा। बताते हैं कि शो में आदित्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि परिणीति हमेशा पब्लिक प्लेस में भी 'हूकिंग अप' यानि किसी के साथ किसिंग या इंटिमेट होते हुए देखा जा सकता है , पता नहीं क्यों ? आदित्य की ये बात सुनते ही परिणीति को मानो काटों को खून नहीं रहा और उन्होंने पलट कर आदित्य से कहा कि उन्हें अपने दिमाग़ का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन उनमें दिमाग तो है ही नहीं। इसलिए हम उनके दिमाग को चम्मच में इकठ्ठा कर दे देंगे। इस मौके पर परिणीति ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बारे में जो सबसे ज़्यादा मज़ाकिया बात सुनी है वो है - " परिणीति हॉट एयर बलून जैसी दिखती है। "

Exclusive : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लिए सबसे पहला काम किया था रणवीर सिंह ने

परिणीति ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा हां ये बात तो एक समय सही थी। करण जौहर के शो में एक दूसरे पर ताने मारने का सिलसिला पिछले चार सीज़न में भी था और इस बार भी। अब देखना है कि आने वाले दिनों में और कौन कौन से स्टार चौकाने वाले बयान देते हैं।