विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सुल्‍तान' में सलमान की 'बेगम' बनने पर बोलीं परिणीति चोपड़ा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 06 Dec 2015 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2015 05:59 PM (IST)

'प्रेम रतन धन पायो' के बाद सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्‍म 'सुल्‍तान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सुल्तान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि अब तक इस फिल्म के लिए उस हीरोइन का चयन नहीं हो पाया है, जिन्हें उनकी 'बेगम' बनने का मौका मिलेगा। वैसे तो पिछले काफी समय से परिणीति चोपड़ा का नाम सामने अा रहा था। मगर उन्होंने भी ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

सलमान को किया फोन और चिल्ला पड़ीं कट्रीना कैफ

परिणीति ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं 'सुल्तान' नहीं कर रही हूं। प्लीज, सभी अटकलों और अफवाहों को विराम दें। जब सही समय आएगा तो मैं अपनी अगली फिल्म की घोषणा करूंगी।'


आपको बता दें कि 2011 में फिल्म 'लेडिज वर्सेस रिकी बहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं परिणीति आखिरी बार फिल्म 'किल दिल' में नजर आई थीं। यह फिल्म पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी। यानी परिणीति काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। इस बीच, उन्होंने अपना वजन काफी कम कर लिया है। खैर, देखते हैं कौन वो लकी हीरोइन होगी, जिसे सलमान से रोमांस का मौका मिलेगा। यह फिल्म उनके लिए बहुत ही खास है। यह अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इसमें वो एक रेसलर बने हैं।

सनी का ये हॉट वीडियो सॉन्ग हुआ वायरल, बनी हैं 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना'