विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'धूम 4' में नजर आ सकती है परिणीति और रितिक की जोड़ी

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 19 Jan 2016 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2016 03:16 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा पिछली बार सिल्‍वर स्‍क्रीन पर 2014 में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि परिणीति अब रितिक के अपोजिट 'धूम 4' में नजर आ सकती हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। परिणीति चोपड़ा फिर एक बार किसी फिल्म में कास्ट होने की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका नाम 'धूम' सीरीज की फिल्म 'धूम 4' को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो 'धूम 4' में रितिक रोशन और परिणीति की जोड़ी नजर आ सकती हैं।

परिणीति चोपड़ा पिछली बार सिल्वर स्क्रीन पर 2014 में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि परिणीति अब रितिक के अपोजिट 'धूम 4' में नजर आ सकती हैं। वैसे बता दें कुछ दिनों पहले भी खबर आई थी कि परिणीति फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के अपोजिट नजर आ सकती हैं। फिर सुनने को मिला कि फराह खान की अगली फिल्म में परिणीति को कास्ट किया गया है। लेकिन परिणीति ने खुद इन खबरों को अफवाह बताया।

ब्रेकअप के बाद सलमान से सीक्रेट मीटिंग पर कट्रीना ने तोड़ी चुप्पी

लेकिन एक अंग्रेजी मैगजीन की खबर के मुताबिक, आखिरकार परिणीति चोपड़ा को एक बड़े बैनर की फिल्म मिल गई है। वह 'धूम 4' में रितिक के अपोजिट नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि उन्हें यह रोल अपनी स्लिम-ट्रिम बॉडी की वजह से मिला है।

पिछले दिनों परिणीति ने एक फोटो शूट कराया, जिसमें वह काफी स्लिम-ट्रिम नजर आ रही हैं। इन फोटोज में पता चल रहा है कि उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है। 'धूम' सीरीज की फिल्मों में एक्ट्रेस भी स्टंट करती नजर आती हैं। ऐसे में स्लिम-ट्रिम परिणीति इस फिल्म के लिए परफैक्ट च्वॉइस हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कबूला, 'घरवाली' के रहते हुए था 'बाहरवाली' से संबंध

'धूम' सीरीज की फिल्मों में इससे पहले रिमी सेन, ऐशा देओल, ऐश्वर्या राय, बिपाशा बसु और कट्रीना कैफ नजर आ चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस को फिल्म में जिस अंदाज से पेश किया गया, वो दर्शकों को बेहद पसंद भी आया। लगता है कि अब परिणीति चोपड़ा की बारी है।

बता दें कि यशराज फिल्म्स ने भी कुछ दिनों पहले एक लोगो रिलीज किया था, जिसमें लिखा था 'धूम रीलोडेड'। इससे यशराज ने यह संकेत दिया था कि वे जल्द 'धूम' सीरीज की अगली फिल्म पर काम करेंगे। इसके साथ ही ये खबर भी सामने आई कि रितिक को 'धूम 4' में काम कास्ट किया जा सकता है।