विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी का ताज़ा असर , इस हॉट फिल्म के लिए अभी इतना इंतज़ार

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 11:56 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 12:08 PM (IST)

वज़ह तुम हो एक यूनिक स्टोरी है जिसमें मर्डर को लाइव टेलीविजन पर दिखाया गया है। फिल्म पहले ही सना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नोटबंदी ने पिछले बीस दिनों से देश भर में जो रंग दिखाया है उससे आम आदमी थोड़ा परेशान जरूर रहा है लेकिन हमारे बॉलीवुड वालों को कुछ ज़्यादा ही डर लग गया है। और इस कारण अब एक और फिल्म की रिलीज़ पर गाज गिरी है।

ख़बर है कि विशाल पंड्या निर्देशित और कई सारे हॉट सीन्स के कारण बेहद चर्चा में आ चुकी फिल्म ' वज़ह तुम हो ' की रिलीज़ को अचानक टाल दिया गया है। अब ये फिल्म दो दिसंबर को नहीं 16 दिसंबर को रिलीज़ होगी , ठीक आमिर खान की दंगल के एक हफ्ते पहले। कारण नोटबंदी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने छोटे शहरों और सिंगल्स स्क्रीन को टारगेट बनाया था और जिस तरह ये अब भी बहुत सारे शहरों में लोग कैश के लिए लाइन में लगे हैं , वज़ह तुम हो के निर्माता ने उसका ख़तरा महसूस करते हुए फिल्म की रिलीज़ डेट को एक हफ़्ते आगे बढ़ा दिया है। ख़बर है कि डिस्ट्रीब्यूटर और एक्जिबिटर्स की सलाह के बाद इस उम्मीद में ये फैसला लिया गया है ताकि तब तक नोटबंदी का असर ख़त्म हो जाये।

कृति सेनोन और आयुष्मान खुराना ने खोला ' बर्फी ' का डिब्बा , ये है रिलीज़ डेट

वज़ह तुम हो एक यूनिक स्टोरी है जिसमें मर्डर को लाइव टेलीविजन पर दिखाया गया है। फिल्म पहले ही सना खान- गुरमीत चौधरी और रजनीश दुग्गल- शर्लिन चोपड़ा के बेहद बोल्ड सीन्स के कारण टॉक ऑफ द टाऊन है।