विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बॉस में हुआ ऐसा बदलाव कि किसी के चेहरे का उड़ा रंग, कोई मना रहा खुशियां

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 12:27 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 12:54 PM (IST)

बिग बॉस के घर में एक बड़ा बदलाव हुआ है जिससे सेलेब्स हैरान हैं, वहीं इंडियावाले इसे लेकर खुशियां मना रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। बिग बॉस के घर में हर दिन एक नया धमाल देखने को मिलता है। कभी मालिक तो कभी सेवक। हर टीम के खिलाड़ी दूसरे खेमे के लिए मुसीबत खड़ी करते रहते हैं, मगर अब क्या होगा। दरअसल अब तो सभी समान होंगे। बिग बॉस की नई घोषणा के मुताबिक, घर में अब सभी सदस्य समान होंगे।

न कोई मालिक होगा न कोई सेवक। न कोई सेलेब होगा न कोई आम आदमी। सभी अब एक समान होंगे। यह बात सुनकर सभी घर वाले हैरान हैं। किसी के चेहरे का रंग उड़ गया है तो कोई यह सुनकर बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने इन्हें बताया बॉलीवुड की 'गॉसिप क्वीन', नाम जान चौंक जाएंगे!

बिग बॉस के ट्विटर अकाउंट पर बुधवार सुबह ही एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें बिग बॉस यह कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि अब से इस घर में सभी लोग समान होंगे। कोई भी किसी से बड़ा या छोटा नहीं होगा। सेलेब्स इस बात से हैरान हैं, वहीं इंडियावाले इसे लेकर खुशियां मना रहे हैं। आप भी देखिए वो वीडियो जिसमें घर वाले तरह-तरह का रिस्पांस दे रहे हैं।