विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा के कारण अभिषेक बच्चन Arrest

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 02:19 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 02:27 PM (IST)

अभिषेक बच्चन ने हाल के वर्षों में बोल बच्चन जैसी कॉमेडी से लेकर मल्टीस्टारर हैप्पी न्यू ईयर तक कई फिल्में ...और पढ़ें

राम गोपाल वर्मा के कारण अभिषेक बच्चन Arrest
राम गोपाल वर्मा के कारण अभिषेक बच्चन Arrest

मुंबई। अभिषेक बच्चन और राम गोपाल वर्मा के बीच का प्रोफेशनल रिलेशन काफी पुराना है लेकिन अब जूनियर बच्चन अरेस्ट होने वाले हैं वो भी रामू जी के चलते। बात सिर्फ फिल्मी है।

गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ने सबसे पहले राम गोपाल वर्मा की नाच में काम किया था और उसके बाद सरकार और सरकार राज में। अभिषेक सरकार के तीसरे भाग में नहीं हैं लेकिन रामू जी से उनका कनेक्शन जारी रहने वाला है। ख़बर है कि अभिषेक अब राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म में काम करेंगे जिसका नाम अरेस्ट होगा। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की ज़िन्दगी से मिलती जुलती कहानी पर होगी। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है और मुंबई के कुछ लोकेशंस पर इसे सिर्फ 28 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म साल के अंत में रिलीज़ होगी। ये भी सुना जा रहा है कि हुमा कुरैशी को फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन कंफर्मेशन नहीं मिला है।

सलमान के इस डायरेक्टर को अब चाहिए रणवीर सिंह , एक खेल खेलना है 

 

अभिषेक बच्चन ने हाल के वर्षों में बोल बच्चन जैसी कॉमेडी से लेकर मल्टीस्टारर हैप्पी न्यू ईयर तक कई फिल्में की है। एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में वो कैसे नज़र आएंगे , ये जल्द ही पता चल जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।