विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के इस डायरेक्टर को अब चाहिए रणवीर सिंह , एक खेल खेलना है

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 02:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Apr 2017 01:07 PM (IST)

कबीर की इस फिल्म को लेकर आगे क्या प्लान है इसका तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन फिलहाल ...और पढ़ें

सलमान के इस डायरेक्टर को अब चाहिए रणवीर सिंह , एक खेल खेलना है
सलमान के इस डायरेक्टर को अब चाहिए रणवीर सिंह , एक खेल खेलना है

मुंबई। कबीर खान अब सलमान खान के फेवरिट डायरेक्टरों में से एक बन चुके हैं और एक के बाद एक कई फिल्में बनाते जा रहे हैं लेकिन अब कबीर खान को रणवीर सिंह का साथ चाहिए। बैटिंग- बॉलिंग करवाने के लिए।

ख़बर है कि कबीर खान काफी समय से 1983 में भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। पहले उन्होंने इस पर काम शुरू किया था लेकिन फिल्म सलमान खान के साथ ट्यूबलाइट में बिज़ी हो जाने के कारण कबीर का काम रुक गया था। सूत्रों के मुतबिक फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग अब पूरी हो गई है और अब कबीर फिर से वर्ल्ड कप की कहानी पर काम शुरू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कबीर इस फिल्म में रणवीर सिंह को लीड रोल के तौर पर चाहते हैं। ये रोल विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान कपिल देव का होगा। सूत्रों के मुताबिक कबीर ने रणवीर सिंह तक ये बात एक सन्देश के जरिये पहुंचा दी है लेकिन अब तक रणवीर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

रेमो डिसूज़ा को अपनी इस फिल्म के लिए चाहिए नामी हिरोइन

कबीर की इस फिल्म को लेकर आगे क्या प्लान है इसका तो अभी तक पता नहीं चला है लेकिन फिलहाल रणवीर के पास समय तो नहीं है ये तो सबको पता है क्योंकि संजय लीला भंसाली की पद्मावती के बाद उन्हें ज़ोया अख़्तर की गल्ली बॉय में भी काम करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।