विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेमो डिसूज़ा को अपनी इस फिल्म के लिए चाहिए नामी हिरोइन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 01:59 PM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 02:07 PM (IST)

कोरियोग्रॉफर से डायरेक्टर बन चुके रेमो अब सलमान खान तक पहुंच चुके हैं तो ऐसे में उन्हें अब कोई नामी ...और पढ़ें

रेमो डिसूज़ा को अपनी इस फिल्म के लिए चाहिए नामी हिरोइन
रेमो डिसूज़ा को अपनी इस फिल्म के लिए चाहिए नामी हिरोइन

मुंबई। पिछले कुछ समय से ये ख़बर बड़ी तेज़ी से चल रही है कि रेमो डिसूज़ा अब सलमान खान को लेकर एक डांस बेस्ड फिल्म बनाने जा रहे हैं लेकिन उनकी मुश्किल एक एक्ट्रेस को लेकर काफी समय से है जो अब तक ख़त्म नहीं हुई है।

अगर आप ये सोच रहे हों कि रेमो , सलमान स्टारर फिल्म के लिए हिरोइन तलाश रहे हैं तो ऐसा नहीं हैं। दरअसल करीब एक साल पहले रेमो ने एक फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला किया था जिसका नाम नवाबज़ादे है। ये फिल्म भी डांस पर आधरित फिल्म है जिसका निर्देशन रेमो के एक असिस्टेंट को करना है। फिल्म में धर्मेश येलांदे , मयूर बारोट और पुनीत पाठक को कास्ट किया गया है लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी रेमो की ये फिल्म शुरू नहीं हो पा रही क्योंकि फिल्म को बनाने के लिए कोई बड़ा स्टूडियो या फाइनेंसर साथ नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक रेमो अब इस फिल्म में ए लिस्ट की एक एक्ट्रेस चाहते हैं ताकि उसके दम पर वो अपनी फिल्म को सिनेमाघर तक पहुंचा सके।

ये दुल्हन नहीं देगी दहेज , सेंसर का नया फरमान

कोरियोग्रॉफर से डायरेक्टर बन चुके रेमो अब सलमान खान तक पहुंच चुके हैं तो ऐसे में उन्हें अब कोई नामी हिरोइन मिलना इतना तो मुश्किल नहीं होगा , लेकिन वो होगी कौन ये जानने की उत्सुकता सबको है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।