विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सनी लियोन का जिक्र हो सकता है, तो सविता भाभी का क्‍यों नहीं'

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:59 AM (IST)

सेंसर बोर्ड ने 'बार बार देखो' के एक और सीन पर भी आपत्ति जताई गई, जिसमें कॉमिक पॉर्न स्‍टार सविता भाभी का जिक्र किया गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 'बार बार देखो' के कुछ सीन पर आपत्ति जताई, जिससे मेकर्स नाराज हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कट्रीना कैफ स्टार इस फिल्म को नित्या मेहरा ने निर्देशित किया है।

बताया जा रहा है कि नित्या मेहरा 'बार बार देखो' के लिए सेंसर बोर्ड से यूए सर्टिफिकेट चाहती थी। लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म के सीन पर आपत्ति जता दी, जिसमें कुछ महिलाओं ने बार में ब्रा पहनी हुई थी। मेकर्स कोई विवाद नहीं चाहते थे, इसलिए इस सीन को फिल्म से हटा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: बदल गई है कटरीना, उन्हें अब किसी के साथ खिंचवानी है फोटो

'बार बार देखो' की टीम सेंसर बोर्ड के इस कदम से खुश नहीं है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'हम ऐसे युग में नहीं रह रहे हैं, जहां महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पर बात नहीं की जाती है। काजोल और शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में लगभग 10 साल पहले एक सीन देखने को मिला, जिसमें ब्रा को दिखाया गया था। लेकिन अब हमारी फिल्म के ब्रा सीन पर आपत्ति जताई गई है।'

तस्वीरें: बॉलीवुड की इन बालाओं ने रैंप पर दिखाए जलवे

बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने 'बार बार देखो' के एक और सीन पर भी आपत्ति जताई गई, जिसमें कॉमिक पॉर्न स्टार सविता भाभी का जिक्र किया गया है। सूत्र ने कहा, 'सविता भाभी का नाम फिल्म के एक सीन में बड़े मजाकिया अंदाज में किया गया था। लेकिन इसे भी हटाने के लिए सेंसर बार्ड ने कह दिया। हमें यह समझ में नहीं आ रहा कि जब पॉर्न का जिक्र आपत्तिजनक है, तो फिर 'फ्लाइंग जट्ट' में सनी लियोन के जिक्र पर आपत्ति क्यों नहीं हुई।'

फिल्म 'बार बार देखो' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें सिद्धार्थ और कट्रीना के कई बोल्ड सीन हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।