विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर-कट्रीना के मिलने पर पाबंदी!

By rohit guptaEdited By:
Published: Thu, 29 Jan 2015 08:30 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 29 Jan 2015 08:32 AM (GMT+05:30)

इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और कट्रीना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस बात से तो कोई अंजान नहीं है कि बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ते। लेकिन सुनने में आया है कि दोनों के मिलने पर पाबंदी लग गई है।

ये एक्ट्रेस हुईं टॉपलेस, बनवाया मोदी-ओबामा का टैटू

जी नहीं, ये पाबंदी रणबीर की मां नीतू कपूर ने नहीं, बल्कि फिल्म 'फितूर' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने लगाई है। दरअसल अभिषेक चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग में कोई रुकावट न आए। खबरों की मानें तो अभिषेक ने फिल्म की क्रू को सख्त हिदायत दी है कि वो काम पर ध्यान लगाएं और साथ ही रणबीर से गुजारिश की है कि वो कश्मीर में फिल्म के सेट पर कट्रीना से मिलने न आएं।

संजय लीला भंसाली की पार्टी में पहुंचे शाहरुख और प्रियंका, देखें तस्वीरें

फिलहाल कश्मीर में फिल्म की शूटिंग चल रही है, जहां आदित्य रॉय कपूर और रेखा के साथ फिल्म का पहला शेड्यूल शूट कर लिया गया है। रणबीर और कट्रीना जल्द ही फिल्म 'जग्गा जासूस' में साथ नज़र आएंगे।

शाहरुख ट्विटर की खास सेवा इस्तेमाल करने वाले पहले भारतीय