विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ट्विटर की खास सेवा इस्तेमाल करने वाले पहले भारतीय

By Murari sharanEdited By:
Published: Wed, 28 Jan 2015 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 08:11 AM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मोबाइल वीडियो कैमरा फीचर इस्तेमाल करने वाले पहले भारतीय बन गए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मोबाइल वीडियो कैमरा फीचर इस्तेमाल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ट्विटर ने हाल ही में इसकी घोषणा की थी। यह फीचर यूजर्स को इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो लेने, एडिट करने और शेयर करने की सुविधा देता है।

इस मौके पर फिल्म अभिनेता ने एक वक्तव्य में कहा, 'ट्विटर हमेशा बहुत ही बेहतरीन फीचर्स लाता रहा है और मुझे खुशी होती है कि वह उसे बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगते हैं। मोबाइल वीडियो कैमरा एक बेहतरीन फीचर है और मैं इसका इस्तेमाल करता रहूंगा।'

इस पर ट्विटर के दक्षिण-पूर्व एशिया और भारत के मार्केट डॉयरेक्टर ऋषि जेटली ने कहा शाहरुख खान ट्विटर आडियो कॉर्ड के जरिए वॉइस मैसेज भेजने वाले पहले भारतीय थे। अब वह ट्विटर मोबाइल वीडियो कैमरा का इस्तेमाल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

मनोरंजन की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें