विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छोटे परदे की ये एक्ट्रेस अब दिखेगी मराठी फिल्म में

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 03 Feb 2017 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2017 07:11 PM (IST)

बताया जाता है कि नीता का ये कामिनी अवतार काफी बोल्ड और मॉर्डर्न है और फिल्म में वो एक टैटू ...और पढ़ें

छोटे परदे की ये एक्ट्रेस अब दिखेगी मराठी फिल्म में
छोटे परदे की ये एक्ट्रेस अब दिखेगी मराठी फिल्म में

मुंबई। छोटे परदे के सीरियल ' ससुराल सिमर का ' सहित कई शो में काम कर चुकी नीता शेट्टी अगले हफ्ते रिलीज़ होने जा रही मराठी फिल्म ' फुगे ' में एक अहम् भूमिका में नज़र आएगी।

स्वपना वाघमारे जोशी डायरेक्टेड फिल्म फुगे से नीता की मराठी फिल्मों में इंट्री होगी। सुबोध भावे और स्वप्नाली जोशी स्टारर इस फिल्म में नीता , कामिनी के किरदार में होंगी जो सुबोध की गर्लफ्रेंड का है। फिल्म में स्वपनिल जोशी लीड रोल में हैं।

Exclusive: प्रीति जिंटा को हो गई करीना से प्रीत , अच्छा तो ये बात है

बताया जाता है कि नीता का ये कामिनी अवतार काफी बोल्ड और मॉर्डर्न है और फिल्म में वो एक टैटू आर्टिस्ट हैं। नीता के मुताबिक असल ज़िन्दगी में भी वो काफी फन-लविंग पर्सन हैं।नीता ने हिंदी फिल्म 'सांसे' में भी काम किया था। दो दोस्तों की कहानी पर गोवा और सातारा में शूट हुई फिल्म फुगे 10 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।