विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 30 Oct 2015 08:24 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2015 08:45 AM (IST)

सुनने में आया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गले में इंफेक्शन हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गले में इंफेक्शन हो जाने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि बुधवार रात नवाजुद्दीन को भर्ती किया गया।

'मेल प्रोस्टिट्यूट' का काम करता था 'बिग बॉस 9' का ये कंटेस्टेंट

सूत्रों ने बताया, 'एक्टर पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे थे। परेशानी बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।'

सूत्र ने बताया, 'नवाज को तेज बुखार हो गया था। सोमवार से ही गले में दर्द भी था। वो घर पर आराम कर रहे थे। मगर बुधवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब उनकी हालत में सुधार है।'

एक्टर के प्रवक्ता से बातचीत नहीं हो पाई। करीबी सूत्र ने बताया, 'डॉक्टर्स ने नवाजुद्दीन के कुछ टेस्ट किए थे। मगर डेंगू और मलेरिया के लक्षण नहीं मिले हैं। नवाज को कुछ इंजेक्शन दिए गए हैं। बुखार उतर गया है मगर गला अभी भी दर्द में हैं। वो अभी भी डॉक्टर्स की देखरेख में हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी।'

FTII छात्रों के समर्थन में दिबाकर समेत 12 फिल्मकारों ने लौटाए पुरस्कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।