यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुलायम के लिए मोदी का साथ छोड़ देंगे बिग बी?
बॉलीवुड के महानायक अजीब पशोपेश में फंस गए हैं। खबर है कि गुजरात के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन को मुलायम ...और पढ़ें

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अजीब पशोपेश में फंस गए हैं। खबर है कि गुजरात के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन को मुलायम सिंह यादव और उनके मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट 'इटावा लॉयन सफारी' ब्रांड एंबेसडर बनने का न्यौता मिला है। अब बिग बी के लिए यह तय कर पाना बहुत मुश्किल होगा कि वे मुलायम का हाथ थामने के लिए मोदी को नाराज करें या इटावा लॉयन सफारी का प्रोजेक्ट ठुकरा कर मुलायम सिंह से पंगा मोल लें।
सब जानते हैं कि मुलायम सिंह यादव और नरेंद्र मोदी दोनों एक-दूसरे के विरोधी हैं इसलिए दो-दो राज्यों के ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर काम करना बिग बी के लिए बहुत मुश्किल रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कहने पर एक महीने पहले ही इस प्रोजेक्ट का प्रपोजल अमिताभ बच्चन को भेजा जा चुका है, लेकिन उन्होंने औपचारिक तौर पर अभी तक अपना जवाब नहीं भेजा है।
जया बच्चन के लिए क्यों खुश हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन के लिए इस बात को नजरअंदाज करना भी मुश्किल होगा कि उनकी पत्नी जया बच्चन मुलायम सिंह की पार्टी सपा से ही राज्य सभा की सांसद हैं। अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि अमिताभ किसका हाथ थामते हैं और किसका छोड़ते हैं या एक साथ दो नांवों में सवार होते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
