यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जया के टीवी डेब्यू से खुश बिग बी
जया बच्चन एक फिक्शन शो 'वसुंधरा' के साथ छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही है। यह शो एक ...और पढ़ें

मुंबई। जया बच्चन एक फिक्शन शो 'वसुंधरा' के साथ छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही है। यह शो एक गुजरात उपन्यास पर आधारित है जो सिंगल पेरेंट के जीवन की यात्रा को प्रतिबिम्बित करता है। जया के इस टीवी डेब्यू से उनके पति और बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन बहुत खुश हैं।
बिग बी का कहना है, 'जया मेरी पत्नी है और हमने एक-दूसरे से चर्चा करके यह फैसला किया। वह काम करना चाहती थी और मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं।'
जब ऐश्वर्या के नाम पर भड़की उनकी सास जया बच्चन
यह शो एन्डेमोल प्रोड्यूस कर रहे हैं जो कि सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा।
(नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर