विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या का नाम लेने पर भड़कीं जया बच्चन

By Edited By:
Published: Sun, 27 Oct 2013 10:39 AM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2013 10:40 AM (IST)

जया बच्चन का जो रूप उस पार्टी में मौजूद लोगों ने देखा, वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। दरअसल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। जया बच्चन का जो रूप उस पार्टी में मौजूद लोगों ने देखा, वैसा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। दरअसल जया उस पार्टी में मौजूद फोटोग्राफरों पर भड़क गई, जो बार-बार उन्हें उनके नाम ऐश्वर्या से पुकार रहे थे।

ऐश्वर्या-अभिषेक ने ऑनलाइन मनाया करवा चौथ

यह पार्टी अंधेरी के एक पब में हुई थी। रात के लगभग साढ़े दस बजे थे और फोटोग्राफर ऐश्वर्या को पोज देने के लिए कह रहे थे। तभी जया गुस्से में आ गई और फोटोग्राफरों से बोलीं, 'क्या ऐश्वर्या ऐश्वर्या बुला रहे हों, तुम्हारे क्लास में पढ़ती है क्या।'

तो नहीं होती अमिताभ बच्चन और जया की शादी

ऐश्वर्या इस बीच शांत रहीं और सास-बहू की जोड़ी इसके बाद वहां से घर के लिए रवाना हो गई। पार्टी में मौजूद फोटोग्राफर इस बात से हैरान थे कि आखिर ऐश्वर्या को उनके नाम से पुकारने पर जया बच्चन क्यों भड़कीं। फोटोग्राफरों में अब चर्चा है कि ऐश को मिसेज बच्चन या ऐश्वर्या जी कहकर पुकारना होगा। इससे पहले अभिषेक बच्चन भी एक बार इसी तरह गुस्से में आ गए थे जब मीडियावालों ने उन्हें 'ऐश' कहा था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।