विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video- टीवी की बहुओं ने दिया सन्देश ,ये दिवाली देश के वीर जवानों के नाम

By ManojEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 05:25 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:35 PM (IST)

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद बॉलीवुड में जवानों के नाम सन्देश देने के उत्साह दिखा है. अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सीमा पर पड़ोसियों की ना-पाक हरकतें हो या देश के भीतर आतंकवादियों के काले साये , देश के वीर जवान हर जगह मुस्तैदी से डटें रहते हैं। सीमा के सजग प्रहरियों के नाम इस दिवाली के दीये रोशन करने के लिए टीवी की बहुओं ने एक वीडियो के जरिये एक पैगाम दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कलर्स चैनल के अलग अलग सीरियल के फीमेल स्टार्स ने ये पैगाम दिया है। सन्देश तो सोल्जर्स के नाम से बनाये गए वीडियो में लोगों से देश के जवानों के लिए इस बार दिवाली मनाने की अपील की गई है। इस वीडियो में नागिन में शिवन्या का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय, 'ससुराल सिमर का' की दीपिका कक्कड़ , ' साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू देबोलीना भट्टाचार्या और 'उड़ान ' की चकोर यानि मीरा देवस्थले ने सैनिकों के नाम सन्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि जब हमारे सैनिक देश की सीमा की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा कर दिन रात डटे रहते हैं तो ऐसे में हमें इस बार दिवाली में उनके लिए खुशियों के दीये जलाने चाहिए।

करण की कॉफी के लिए आलिया ने 'बद्रीनाथ' को दिया 'दगा'

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद बॉलीवुड में जवानों के नाम सन्देश देने के उत्साह दिखा है. अब तक सलमान खान और अक्षय कुमार ने अपनी तरफ से जवानों के लिए सन्देश भेजे हैं।