विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण के साथ थी आलिया की 'डेट' ,इसलिये 'बद्रीनाथ' को करवा दिया वेट

By ManojEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2016 04:41 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 01:41 PM (IST)

करण जौहर के इस शो का पहला एपिसोड छह नवम्बर को दिखाया जाएगा। इस एपिसोड को शूट करने के बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर ने आख़िरकार अपनी कॉफी की पहली चुस्की ले ही ली है। वो भी शाहरुख़ खान के साथ। आलिया भट्ट भी उनके साथ थीं। मौका था 'कॉफी विथ करण-5' शो के पहले एपिसोड की शूटिंग का, जिसके लिए आलिया ने ' बद्रीनाथ ' को भी होल्ड करवा दिया।

दरअसल मुंबई के यशराज स्टूडियो में कल रात 'कॉफी विथ करण' का स्टेज सेट हुआ था। शाहरुख़ खान यहाँ आलिया भट्ट के साथ गेस्ट बन कर आये। दोनों साथ में फिल्म ' डीयर ज़िन्दगी ' में काम कर रहे हैं। ये उनकी फिल्म का प्रमोशन तो नहीं था लेकिन शाहरुख़ करण के सबसे अच्छे दोस्त है और आलिया सबसे फेवरिट , इसलिए करण ने ये कॉम्बिनेशन बनाया था। अब इतना सब हो तो भला आलिया भट्ट कोई बहाना कैसे बना सकती है और यही कारण था कि महबूब स्टूडियो में दिन भर फिल्म ' बद्रीनाथ की दुल्हनिया ' की शूटिंग कर रही आलिया को आधे में शूट छोड़ कर यशराज स्टूडियो पहुंच गई।

अब रणबीर कपूर ने जोड़ा सनी लियोनी से 'कनेक्शन' !

बताते हैं कि आलिया का शेड्यूल कुछ ऐसा था जिसे वो बदल नहीं सकती थी और करण की कॉफी को भी वो ठुकरा नहीं सकती थीं। सिर्फ इतना ही नहीं करण जौहर और और शाहरुख़ खान के साथ शूट करने के बाद आलिया वापस बद्रीनाथ के सेट पर पहुंची और अपनी बाकी की शूटिंग ख़त्म की।

Photos: पूनम पांडे का ये नया अवतार देख हैरत में पड़ जाएंगे आप

करण जौहर के इस शो का पहला एपिसोड छह नवम्बर को दिखाया जाएगा। इस एपिसोड को शूट करने के बाद शाहरुख़ काफी खुश नज़र आ रहे थे और उन्हें ट्वीट कर अपनी इस ख़ुशी को जाहिर भी किया।