Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एम एस धोनी पर बन रही फिल्‍म की रिलीज डेट का हुआ खुलासा

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2015 04:11 PM (IST)

    एम एस धोनी के प्रशंसकों के लिए अच्‍छी खबर है। उनकी जिंदगी पर बन रही फिल्‍म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। धोनी का किरदार निभा रहें सुशांत सिंह राजप ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। भारतीय क्रिकेट कप्तान एम एस धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटाेल्ड स्टोरी' अगले साल दो सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सुशांत ने ट्विटर पर इसकी रिलीज डेट की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरज पांडे इस फिल्म के निर्देशक हैं और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। 'एम एस धोनी : द अनटाेल्ड स्टोरी' की ज्यादातर शूटिंग रांची में हुई है, क्योंकि यह धोनी का गृह नगर है। इस फिल्म में अनुपम खेर उनके पिता पान सिंह का किरदार निभाते नजर आएंगे।

    Photos : बर्थडे पर सलमान बने अच्छे वाले चाचू, भतीजों के साथ की मस्ती

    वहीं, एक फिल्म पुरानी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका निभाई है। जबकि मुख्य भूमिका में सुशांत ने कड़ी मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने धोनी से भी ट्रेनिंग ली है और इस वजह से दोनों के बीच काफी अच्छी जमने भी लगी है।

    VIDEO : सलमान के लिए शर्टलेस हो गए आयुष्मान खुराना