Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रग तस्करी के आरोप में ममता कुलकर्णी और उनके पति हिरासत में

    ख्‍ाबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप में कीनिया के मोमबासा में हिरासत में लिया गया है।

    By Monika SharmaEdited By: Updated: Thu, 13 Nov 2014 11:44 AM (IST)

    मुंबई। ख्ाबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप में कीनिया के मोम्बासा में हिरासत में लिया गया है।

    खबरों के मुताबिक ममता कुलकर्णी को ड्रग तस्करी के आरोप में केन्या में हिरास्त में लिया गया है।ममता से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके पति विकी को भी हिरासत में ले लिया है। विकी एक कुख्यात ड्रग तस्कर बताया जाता है। उसे दुबई में उम्र कैद की सजा भी हुई थी लेकिन उसने जेल में ही इस्लाम कबूल लिया जिसके चलते उसकी सजा कम कर दी गई। विकी ने ममता से शादी भी इस्लामी रीति-रिवाज से की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुबई में उम्रकैद की सजा 25 साल की होती है, लेकिन कैदी सजा कम करने की गुहार भी लगा सकता है। जेल में अच्छा व्यवहार, कुरान का अध्ययन, इस्लाम कबूलने से भी सजा कम करने का प्रावधान है। अपनी दया याचिका को मजबूत करने के लिए विकी ने इस्लाम अपनाया था और फिर जेल में इस्लामी रिवाज से निकाह किया था। इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया था।

    बताया जाता है कि दुबई के कोर्ट ने उसे भारत वापस भेजने का भी आदेश दिया था। इसके तहत दिसंबर 2012 में वो भारत आया था। इसके बाद वो कीनिया चला गया। चूंकि उसके खिलाफ भारत में कोई क्रिमिनल केस नहीं था, इसलिए वो आसानी से यहां आ-जा सका।

    कभी बॉलीवुड में बोल्ड सीन्स से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली ममता कुलकर्णी पिछले साल सन्यासिन बन गई थीं और उन्होंने भारत में 3-4 महीने गुजारे थे।ममता 'आशिक आवारा', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'बाजी', 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर' और 'चाइनागेट' जैसी फिल्मों में नज़र आईं थी।

    पढ़ें: ममता कुलकर्णी ने ड्रग तस्कर से शादी की

    पढ़ेंः ऐसे मिला सलमान का ये हमशक्ल, 'बजरंगी भाईजान' में आएगा नजर