विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, किसके साथ मल्लिका शेरावत ने गुपचुप तरीके से की शादी

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sun, 08 May 2016 10:06 AM (IST)Updated: Sun, 08 May 2016 03:18 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने ब्वॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्‍जेनफेन्‍स से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। साइरिल पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मल्लिका शेरावत ने पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पिछले काफी दिनों से मल्लिका ब्वॉयफ्रेंड साइरिल ऑक्जेनफेन्स को डेट कर रही थीं। हाल ही में दोनों मुंबई में भी नजर आए थे। एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका के पिता मुकेश लांबा ने इस बात की पुष्टि की है।

लंबे अफेयर के बाद उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना का ब्रेकअप

'एनबीटी' की खबर के मुताबिक मल्लिका की शादी की कोई फोटोज फिलहाल सामने नहीं आई है। उनकी शादी को किस वजह से सीक्रेट रखा गया है इस बात की भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उनके पिता मुकेश का कहना है कि वे जल्दी ही वो रिसेप्शन देंगे। मल्लिका इस समय पेरिस में हैं। वो 11 से 22 मई तक होने वाले 69th कॉन फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी। यहां वे अपनी हॉलीवुड फिल्म 'द लॉस्ट टॉम्ब' के इवेंट में शामिल होंगी।

मल्लिका ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साइरिल के साथ पेरिस की फोटो शेयर की थी। इसमें मल्लिका ने लिखा था,'किसी के प्यार में डूबने का अहसास तब बेहद अलग होता है जब आप जिससे प्यार करें, बदले में वो भी आपसे प्यार करे।' बता दें कि मल्लिका और साइरिल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। चर्चा थी कि इस वेलेन्टाइन-डे पर साइरिल ने मल्लिका को एक लग्जरी कार समेत कई तोहफे दिए थे।

पिछले दिनों मल्लिका ने एक लाइव वीडियो भी सोशल साइट पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने अफेयर पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था,'मुझे साइरिल पर गर्व है और मैं उन्हें जल्द मुंबई बुलाऊंगी। उन्होंने मुझे पेरिस दिखाया। फ्रेंच स्टाइल में रोमांस किया। अब मैं उन्हें इंडियन स्टाइल में प्यार दिखाऊंगी।' साथ ही उन्होंने कहा था,'मैं उन्हें ताज महल ले जाऊंगी और स्ट्रीट फूड खिलाऊंगी। इससे ठेठ इंडियन टेस्ट का पता चलता है कि मैं क्या करना चाहती हूं।'

शाहरुख खान की 'फैन' को मिला लीगल नोटिस

बताते चलें कि मल्लिका की ये दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने फिल्मों में आने से पहले पंजाब के नाभा क्षेत्र में कैप्टन कर्ण गिल के साथ साल 1997 में शादी की थी और 2001 दोनों का तलाक भी हो गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।