विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब तो मल्लिका भी हो गई नरेंद्र मोदी पर फिदा

By Edited By:
Published: Sat, 07 Sep 2013 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2013 01:29 PM (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर कोई फिदा है। अब तो बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी मोदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उदयपुर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर कोई फिदा है। अब तो बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी मोदी की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने 62 वर्षीय मोदी को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कह कर सबको हैरान कर दिया। जी हां, हाल ही में लाइफ ओके के लिए एक रियलिटी शो में आने की घोषणा करके सबको चौका दिया।

पढ़ें : ताज के राये में हुआ मल्लिका का 'स्वयंवर'

लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो का नाम है 'द बैचलरेट इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका'। जिसके तहत मल्लिका अपने लिए परफेक्ट बैचलर को खोजेगी। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसके तहत मल्लिका उदयपुर पहुंची हैं।

पढ़ें : दुल्हे की तलाश उदयपुर पहुंची मल्लिका

एक सवाल के जवाब में मल्लिका ने कहा कि उनके लिए देश का परफेक्ट बैचलर कोई है तो वह है गुजरात के मुख्यमंत्री और युवाओं में बेहद लोकप्रिय नरेंद्र मोदी। मल्लिका ने कहा कि मोदी की सोच नयी है, वह क्रियेटिव और प्रोग्रेसिव बातें करते हैं। वह स्मार्ट हैं, बुद्धिमान और बहादुर हैं। इसलिए मल्लिका के हिसाब से मोदी ही उनके लिए परफेक्ट और बेस्ट हैं। मल्लिका की इस बात पर मोदी भले प्रतिक्रिया दे ना दें लेकिन इतना तय है कि मोदी के समर्थक जरूर इस पर अपना रियेक्शन देंगे देखते हैं कि यह प्रतिक्रिया सकारात्मक है या नकारात्मक।

पढ़ें : मल्लिका को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

मालूम हो कि जिस तरह से मल्लिका मोदी के कसीदे पढे़ हैं उसी तरह से उसने करण जौहर के भी पढे़ थे। खैर आपको बता दें कि लाइफ ओके के इस रियलिटी शो में मल्लिका के साथ आपको सन्नी लियोन भी दिखायी देंगी, जो शो में मल्लिका को वर चुनने में मदद करेंगी। इस शो को अभिनेता रोहित रॉय हॉस्ट करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर