विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताज के साये में हुआ मल्लिका का 'स्वयंवर'

By Edited By:
Published: Thu, 05 Sep 2013 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2013 11:04 PM (IST)

लखनऊ। रिएलिटी शो 'मल्लिका का स्वयंवर' के लिए गुरुवार को ताज के पा‌र्श्व में स्थित मेहताब बाग

News Article Hero Image

लखनऊ। रिएलिटी शो 'मल्लिका का स्वयंवर' के लिए गुरुवार को ताज के पा‌र्श्व में स्थित मेहताब बाग में शूटिंग हुई। फिल्म अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और विजय सिंह पर कई दृश्य फि ल्माए गए। शूटिंग के बाद दोपहर में ही मल्लिका उदयपुर रवाना हो गई।

रिएलिटी शो की शूटिंग के लिए मल्लिका बुधवार रात आ गई थीं। ट्राइडेंट होटल में रु कीं मल्लिका गुरुवार सुबह सात बजे मेहताब बाग पहुंचीं। हरे रंग की साड़ी उन पर खूब फब रही थी। ताज के पा‌र्श्व में मल्लिका को शो के प्रतिभागी विजय सिंह द्वारा डेट पर लाने और प्रपोज करने के दृश्य निर्देशक शादाब खां ने फिल्माए। विजय ने मल्लिका को आई लव यू भी बोला। करीब दो घंटे तक मेहताब बाग में शूटिंग हुई। इसके बाद मल्लिका होटल चली गई।

वहीं, शूटिंग के दौरान सुबह मल्लिका को देखने मेहताब बाग पर भीड़ एकत्र हो गई। सोल प्रोडक्शन लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा रिएलिटी शो 'द बैचलरेट ऑफ इंडिया: मल्लिका का स्वयंवर' लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगा। इसकी अधिकतर शूटिंग उदयपुर में हुई है। दूसरे चरण में शो की कई दिन तक आगरा में ही शूटिंग की योजना है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर