विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेठ जी पर बने 'बायोपिक', इस भाभी जी की है ख़्वाहिश !

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 29 Aug 2016 11:51 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 02:33 PM (IST)

वैसे मलाइका ये बात नहीं बता पाई कि जब भी सलमान खान पर बायोपिक बनेगी वो कौन सा अभिनेता होगा जो सलमान का रोल बड़े परदे पर उतारेगा।

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मे बनाने का चलन खूब चल रहा है। ऐसे में सलमान खान के अब तक के जीवन की कहानी पर फिल्म बनाने के बारे में बॉलीवुड के फिल्मकारों के साथ-साथ उनका परिवार भी उत्साहित है।

और इस बार सलमान की भाभी यानि मलाइका अरोरा खान ने उठाई है सलमान की बायोपिक बनाने की आवाज। एक कार्यक्रम में आई मलाइका ने कहा- "सलमान खान की बायोपिक ज़रूर बननी चाहिए , सलमान हैं ही इतनी बड़ी और प्रभावित करने वाली पर्सनाल्टी तो उनके जीवन पर बिलकुल फिल्म बननी चाहिए लेकिन कुछ समय के बाद। अभी तो सलमान खूब काम कर रहे है"।

करीना कपूर बेबी बंप के साथ रैम्प पर चल कर हुई भावुक

वैसे मलाइका ये बात नहीं बता पाई कि जब भी सलमान खान पर बायोपिक बनेगी वो कौन सा अभिनेता होगा जो सलमान का रोल बड़े परदे पर उतारेगा। पिछले दिनों बॉलीवुड में कई चर्चित पर्सनाल्टीज के जीवन पर फिल्मे आयीं जिनमे मैरीकॉम, मांझी और भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों को खूब सराहा गया. आने वाले दिनों में दो बड़े खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी पर फ़िल्में आएगी और संजय दत्त पर बन रही बायोपिक भी खूब चर्चा में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।