विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रईस' में शाहरुख़ की हीरोइन को लेकर फरहान अख्तर ने किया ये ऐलान

By ManojEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 01:56 PM (IST)

अब फरहान अख्तर ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि शाहरुख़ खान स्टारर उनकी फिल्म' रईस' में माहिरा खान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर की फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' की रिलीज़ होने के बाद ये बात साफ़ हो गई थी कि अब बॉलीवुड की फिल्मों को पाक कलाकारों को लेकर फ़िलहाल कोई दिक्कत नहीं होगी और फरहान अख़्तर ने भी अब साफ़ कर दिया है कि 'रईस' की हीरोइन माहिरा खान ही होंगी।

दरअसल पिछले दिनों जब फरहान अख़्तर ने इस बात से साफ़ इंकार किया कि वो किसी राजनीतिक दल के दबाव में आ कर आर्मी फंड में पांच करोड़ रूपये की आर्थिक मदद नहीं करेंगे, तब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की तरफ से ये धमकी दी गई कि वो समय आने पर इसका जवाब देंगे। हालांकि अब फरहान अख्तर ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि शाहरुख़ खान स्टारर उनकी फिल्म' रईस' में माहिरा खान ही हीरोइन हैं। ना तो उनका रोल कम किया या काटा गया है और ना ही उनकी जगह फिल्म में किसी और को रिप्लेस करने की योजना है। फरहान के मुतबिक वो इस बारे में ज्यादा कुछ क्या कह सकते हैं ? माहिरा ने शूटिंग पूरी कर ली है और अब तो फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार भी हो रही है। अगर हमने पाकिस्तान के साथ हाल में बढे तनाव के बाद शूटिंग की होती तो निश्चित रूप से किसी भी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं किया जाता लेकिन ऐसा नहीं है।

अरबाज से दूरियों के बाद मलाइका के घर बढ़ रहा है अर्जुन कपूर का आना-जाना

राहुल ढोलकिया निर्देशित ' रईस ' गुजरात के एक शराब तस्कर की कहानी है जो रोल शाहरुख़ खान निभा रहे हैं। पिछले दिनों ये ख़बर थी कि भारत में पाकिस्तानी कलाकारो के विरोध को देखते हुए शाहरुख़ और माहिरा आबू धाबी जा कर शूटिंग करने वाले हैं। हालांकि फरहान ने ये साफ़ कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी गई है।